Research Entrance Test (RET) 2026 for Ph.D. programs (Batch-17th) View Detail
Admission Helpline 1800 120 102 102
  • Home
  • Workshop on E-Learning by SGRRU

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में ई-रिसोर्स ओरिएन्टेशन कार्यशाला आयोजित

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय मेें ई-रिसोर्स ओरिएन्टेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय ( 3-5 अक्टूबर 2024) का शुभारंभ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आई.क्यू.ए.सी. सैल की डायरेक्टर डॉ. सुमन विज, स्कूल ऑॅफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की डीन डॉ. दिव्या जुयाल, स्कूल ऑफ इंजीनियरिग एण्ड टेक्नोलॉजी की डीन डॉ. सोनिका कण्डारी, स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज के डीन डॉ. अरूण कुमार, जुलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश रयाल, पुस्तकालयाध्यक्षा व कार्यशाला की संयोजक  डॉ. अमिता सकलानी व कार्यशाला के सह-संयोजक डॉ. अशोक भण्डारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। 

तदुपरांत डॉ. अमिता सकलानी ने अतिथियों हेतु स्वागत अभिभाषण दिया। उन्होने अतिथियों व छात्र- छात्राओं को ई-रिसोर्स के महत्व व उससे होने वाले लाभों की जानकारी दी।  

कार्यशाला में आये अतिथिवक्ता मार्केटिंग मैनेजर, न्यू एज इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड पब्लिशर्स, नवीन चौहान व सिनियर टैरेटरी मैनेजर, हायर एजुकेशन पियरसन इंडिया एजुकेशन सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड, अंकित केसरवानी ने अपने व्याख्यानों में फैकल्टी व छात्र-छात्राओं को विस्तारपूर्वक समझाया कि कैसे ई-बुक को ढूँढकर अपने डैक्सटॉप पर अपनी लाईब्रेरी  (पुस्तकालय) बनाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि ई-बुक के किसी भी अध्याय या पैराग्राफ को किसी अन्य भाषा में परिवर्तित कर पढा और सुना जा सकता है। 

कार्यशाला में 250 से अधिक फैकल्टी सदस्यों व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यशाला के अन्त में दोनों अतिथिवक्ताओं को कार्यशाला की संयोजक डॉ. अमिता सकलानी व सह-संयोजक डॉ. अशोक भण्डारी ने स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया।     

 

Admission Query